Indian Army Agniveer Recruitment 2026: सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी जानकारी

अगर आपका सपना भारतीय सेना की वर्दी पहनने का है और आप 10वीं-12वीं पास हैं, तो वक्त आ गया है अपनी दौड़ की प्रैक्टिस और तैयारी तेज करने का। अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर भर्ती 2026(Indian Army Agniveer Recruitment 2026) का आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुका है। भारतीय सेना ने विभिन्न कैडरों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से इस भर्ती हेतु ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है। आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से भर्ती से सम्बंधित सभी जानकारी पूरा विस्तार से।

अग्निवीर भर्ती 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत13 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि1 अप्रैल 2026
भर्ती परीक्षा (CEE) की अवधि1 जून से 15 जून 2026 (प्रस्तावित)
परीक्षा संचालकसेना भर्ती कार्यालय (ARO), रायपुर
Apply Online LinkRegistration | Login
Check Official NotificationClick Here
Indian Army Agniveer Official WebsiteClick Here

अग्निवीर भर्ती 2026 योग्यता?

सेना में भर्ती होने के लिए अलग-अलग पदों के लिए योग्यता विस्तार से दी गई है:

1. अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)

  • शिक्षा: 10वीं पास (न्यूनतम 45% अंकों के साथ)।
  • विशेष: हर विषय में कम से कम 33% अंक होना अनिवार्य है।

2. अग्निवीर तकनीकी (Technical)

  • शिक्षा: विज्ञान (Maths/Physics) के साथ 12वीं पास युवाओं के लिए।
  • अंक: कुल 50% और प्रत्येक विषय में 40%।

3. अग्निवीर ट्रेड्समैन

  • शिक्षा: जो युवा 8वीं या 10वीं पास हैं, वे भी इस दौड़ का हिस्सा बन सकते हैं। (पद के अनुसार)।
  • विशेष: सरल पास होना जरूरी है, लेकिन हर विषय में 33% अंक होने चाहिए।

4. अग्निवीर क्लर्क/SKT: ऑफिस वर्क और मैनेजमेंट में रुचि रखने वाले 12वीं पास युवाओं के लिए।

अग्निवीर भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें?

अब घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से इस भर्ती हेतु ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है और किसी भी फर्जी वेबसाइट के चक्कर में न आएं। आवेदन सिर्फ joinindianarmy.nic.in website से ही करें।

  1. वेबसाइट पर ‘Agnipath’ टैब पर क्लिक करें।
  2. अपना रजिस्ट्रेशन करें (आधार नंबर और मोबाइल नंबर साथ रखें)।
  3. जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  4. 1 अप्रैल से पहले फॉर्म सबमिट कर दें।
Indian Army Agniveer Recruitment 2026 आवेदन शुल्क और भुगतान का तरीका

अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए सभी वर्गों (General, OBC, EWS, SC, ST) के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है। आप अपनी सुविधा अनुसार डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

Indian Army Agniveer Recruitment 2026 आयु सीमा

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आयु सीमा का गणना। आपकी उम्र की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। यहाँ देखें जानकारी पदवार:

  • अग्निवीर (GD/तकनीकी/ट्रेड्समैन): 17.5 से 21 वर्ष (जन्म 01/10/2005 से 01/04/2009 के बीच)।
  • सोल्जर टेक्निकल: 17.5 से 23 वर्ष (जन्म 01/10/2004 से 01/04/2009 के बीच)।
  • सिपाही फार्मा: 19 से 25 वर्ष (जन्म 01/10/2002 से 01/04/2008 के बीच)।
  • JCO (धर्म शिक्षक): 27 से 34 वर्ष (01 जुलाई 2026 तक)।

नोट: नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में विशेष छूट भी दी जाएगी। अपना आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि का मिलान मार्कशीट से जरूर कर लें अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना का अवलोकन करें

इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें

Tags

अग्निवीर भर्ती 2026, Agniveer Recruitment, Indian Army Online Form 2026, Sarkari Naukri Chhattisgarh, अग्निपथ योजना आवेदन, Agniveer GD Qualification, Army Bharti Raipur 2026, अग्निवीर परीक्षा तिथि, 10th Pass Army Jobs, Join Indian Army Updates

Leave a Comment