KVS Recruitment 2026: PGT, TGT और बाल वाटिका शिक्षकों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू,आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी नियम।

अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा अवसर है।पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय (KVS Recruitment 2026) मनेन्द्रगढ़ द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन संविदा शिक्षकों के विभिन्न पदों पर वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह साक्षात्कार 08 मार्च 2026 (रविवार) को विद्यालय परिसर में आयोजित होगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होकर पंजीकरण करा सकते हैं।

पीएमश्री केवी मनेन्द्रगढ़ भर्ती 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

संस्था का नामपीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़)
इंटरव्यू की तिथि08 मार्च 2026 (रविवार)
पंजीयन का समयसुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक
इंटरव्यू का समयसुबह 09:00 बजे से (पंजीयन के तुरंत बाद)
आवेदन का तरीकावॉक-इन-इंटरव्यू (सीधे विद्यालय उपस्थित हों)
आधिकारिक वेबसाइटmanendragarh.kvs.ac.in
नौकरी का प्रकारअंशकालीन संविदा (Part-time Contractual)

पीएमश्री केवी मनेन्द्रगढ़ भर्ती 2026: इंटरव्यू का पूरी जानकारी

पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में शिक्षक भर्ती के लिए आपको नीचे दी गई तिथि पर सभी दस्तावेज के साथ उक्त जगह में साक्षात्कार के लिए जाना जरुरी है।

  • साक्षात्कार की तिथि: 08 मार्च 2026 (रविवार)
  • पंजीयन का समय: सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक (रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है)
  • इंटरव्यू शुरू होने का समय: सुबह 09:00 बजे से
  • स्थान: विद्यालय परिसर, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय मनेन्द्रगढ़, SEC रेल्वे कॉलोनी।

रिक्त पदों की जानकारी

विद्यालय ने प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक के कई विषयों के लिए आवेदन मंगाए हैं:

  1. PGT (स्नातकोत्तर शिक्षक): हिन्दी, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, गणित, भौतिकी, रसायन और कम्प्यूटर साइंस।
  2. TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक): अंग्रेजी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान और गणित।
  3. अन्य पद: प्राथमिक शिक्षक (PRT), संगणक अनुदेशक (Computer Instructor), विशेष शिक्षक प्राथमिक (Special Educator Primary), खेल प्रशिक्षक और बाल वाटिका शिक्षिका (केवल महिलाओं के लिए)।
आवेदन कैसे करें?

आवेदन के लिए नीचे दिए गये स्टेप्स फॉलो करें :

  • फॉर्म डाउनलोड करें: सबसे पहले विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट manendragarh.kvs.ac.in पर जाएं और आवेदन का प्रारूप डाउनलोड कर लें।
  • दस्तावेज तैयार रखें: भरे हुए आवेदन पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटो, सभी मूल प्रमाणपत्र (Originals) और उनकी स्व-प्रमाणित छायाप्रति (Photocopies) का एक सेट जरूर साथ रखें।
  • बहु-पद आवेदन: यदि आप एक से अधिक पदों (जैसे PGT और TGT दोनों) के लिए योग्य हैं, तो आपको दोनों के लिए अलग-अलग फॉर्म और दस्तावेजों का सेट जमा करना होगा।
    • आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अधिसूचना से प्राप्त करें।
चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण शर्तें
  • लिखित परीक्षा: आमतौर पर इंटरव्यू ही होता है, लेकिन यदि उम्मीदवारों की संख्या बहुत अधिक हो जाती है, तो छंटनी के लिए विद्यालय प्रशासन लिखित परीक्षा (Screening Test) ले सकता है।
  • नियम व शर्तें: शैक्षणिक योग्यता और मानदेय केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के मौजूदा नियमों के अनुसार देय होगा। विस्तृत जानकारी के लिए विद्यालय का सूचना जरूर देखें।

इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें

Tag

KV Manendragarh Recruitment 2026, KVS Teacher Vacancy Chhattisgarh, Walk-in-Interview Manendragarh, KVS Contractual Teacher Jobs, Bal Vatika Teacher Vacancy, PRT TGT PGT Recruitment 2026, Kendriya Vidyalaya Jobs MCB District, Chhattisgarh Shikshak Bharti, Sarkari Naukri 2026, PM SHRI School Jobs

1 thought on “KVS Recruitment 2026: PGT, TGT और बाल वाटिका शिक्षकों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू,आवेदन से पहले जान लें ये जरूरी नियम।”

Leave a Comment