KVS Recruitment 2026: जशपुर में पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू, शिक्षक बनने का शानदार मौका!

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय जशपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अंशकालीन शिक्षकों की भर्ती(KVS Recruitment 2026) हेतु 5 मार्च 2026 को वॉक-इन-इंटरव्यू रखा गया है। अलग-अलग विषयों के शिक्षक, कोच और अन्य पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी सीधे विद्यालय परिसर में सुबह 10 बजे पहुंच सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों। टीचिंग लाइन में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका है।यह भर्ती पूरी तरह से ‘वॉक-इन-इंटरव्यू’ (Walk-In-Interview) के जरिए होगी

पी.एम. श्री केवी जशपुर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण जानकारी

संस्था का नामपी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय, जशपुर (छ.ग.)
भर्ती का प्रकारअंशकालीन अनुबंध (Part-time Contractual)
साक्षात्कार तिथि05 मार्च 2026 (गुरुवार)
समयप्रातः 10:00 बजे से
स्थानविद्यालय परिसर, डोरका चौरा, गम्हरिया, जशपुर
आधिकारिक वेबसाइटhttps://jashpur.kvs.ac.in

रिक्त पदों का विवरण

केन्द्रीय विद्यालय जशपुर ने निम्नलिखित पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, पदों की सूची नीचे दी गई है:

  1. स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिकी, रसायन, कम्प्यूटर विज्ञान, जीवविज्ञान, अर्थशास्त्र एवं वाणिज्य।
  2. प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान।
  3. अन्य पद: प्राथमिक शिक्षक (PRT), बाल वाटिका शिक्षक, योग शिक्षक, स्पोर्ट्स कोच, संगीत एवं नृत्य कोच।
  4. स्पेशल कैटेगरी: डॉक्टर, नर्स, काउंसलर, कम्प्यूटर अनुदेशक, स्पेशल एजुकेटर (प्राथमिक), ATL इंस्ट्रक्टर और वोकेशनल इंस्ट्रक्टर।

शैक्षणिक योग्यता और प्राथमिकता

केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के नियमों के अनुसार भर्ती हेतु योग्यता निम्नलिखित है

  • शिक्षण पद: PGT के लिए संबंधित विषय में मास्टर डिग्री के साथ B.Ed. अनिवार्य है।
  • CTET का महत्व: TGT और प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए उन उम्मीदवारों को पहली प्राथमिकता (Preference) दी जाएगी जो CTET (Central Teacher Eligibility Test) क्वालिफाइड हैं।
  • द्विभाषी दक्षता: आपको हिन्दी और अंग्रेजी—दोनों भाषाओं में पढ़ाने का ज्ञान होना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें?

आपको यह प्रक्रिया अपनाने होंगे-

  • फॉर्म डाउनलोड करें: विद्यालय की वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रपत्र (Application Form) डाउनलोड करें।
  • दस्तावेज तैयार रखें: भरे हुए फॉर्म के साथ अपने सभी ओरिजिनल सर्टिफिकेट और उनकी एक सेट फोटोकॉपी (स्व-प्रमाणित) लेकर स्कूल पहुँचें।
  • कोई फीस नहीं: इस साक्षात्कार के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, लेकिन ध्यान रहे कि आने-जाने के लिए कोई यात्रा भत्ता (TA/DA) भी देय नहीं होगा।

Tag:

KVS Jashpur Recruitment 2026, PM Shri Kendriya Vidyalaya Jobs, Chhattisgarh Teacher Vacancy 2026, Walk-in-Interview Jashpur, KVS Contractual Teacher Salary, CG Education News, PGT TGT Vacancy Jashpur, Central School Jobs Chhattisgarh, Sarkari Naukri Jashpur, CTET Qualified Jobs 2026

इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें

Leave a Comment