Table of Contents

IIM रायपुर: मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप 2026
छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के होनहार युवाओं को शासन और प्रशासन की बारीकियां सिखाने के लिए दो-वर्षीय लोक नीति एवं सुशासन (MBA in Public Policy and Governance) प्रोग्राम की शुरुवात की गयी है। सबसे खास बात यह है कि इस पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और साथ ही आपको हर महीने 50000 रु. प्रति माह छात्रवृत्ति प्रदान किया जाएगा।
इस प्रोग्राम(कोर्से) की 3 सबसे बड़ी बातें
- पूरी फीस माफ (Zero Tuition Fee): IIM की फीस लाखों में होती है, लेकिन CM Good Governance Fellowship Chhattisgarh प्रोग्राम के लिए चयनित छात्रों की संपूर्ण ट्यूशन फीस छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रायोजित (Sponsor) की जाएगी।
- शानदार स्कॉलरशिप: पढ़ाई के दौरान आपको आर्थिक चिंता करने की जरूरत नहीं है। प्रत्येक छात्र को ₹50,000 प्रति माह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
- IIM का टैग और फील्ड वर्क: आपकी कक्षाएं IIM रायपुर के अत्याधुनिक परिसर में चलेंगी, जबकि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग सीधे छत्तीसगढ़ सरकार के विभिन्न विभागों में होगी।
प्रवेश पात्रता?
इस योजना(CM Good Governance Fellowship Chhattisgarh) का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी मापदंड तय किए गए हैं:
- छत्तीसगढ़ का मूल निवासी: आवेदक के पास छत्तीसगढ़ का निवास प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
- CAT स्कोर अनिवार्य: आपके पास वर्ष 2023, 2024 या 2025 में से किसी भी एक साल का वैध CAT (Common Admission Test) स्कोरकार्ड होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता: स्नातक (Graduation) में कम से कम 60% अंक होने चाहिए (SC/ST/OBC के लिए 55% अंकों की छूट है)।
- आरक्षण: इसमें छत्तीसगढ़ राज्य की आरक्षण नीति का पूरी तरह पालन किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन प्रक्रिया
समय बहुत कम है, इसलिए अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें:
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026
- आधिकारिक वेबसाइट:
Tags:
IIM Raipur Recruitment 2026, CM Good Governance Fellowship Chhattisgarh, MBA Public Policy IIM Raipur, Chhattisgarh Govt Scholarship 2026, CMGGF Application 2026, IIM Raipur MBA Admission, Free MBA Scholarship CG, Chhattisgarh Youth Schemes, Sarkari Yojana Chhattisgarh 2026, Public Policy and Governance Career
इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।
हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें
