Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026: श्रमिक परिवारों के लिए खुशखबरी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी कक्षा 6वीं से 12वीं तक का पूरा खर्च जानें पूरी जानकारी

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना(Atal Utkrisht Shiksha Yojana) का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।अगर आप छत्तीसगढ़ के एक श्रमिक परिवार से हैं और अपने बच्चों को बड़े प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाने का सपना देखते हैं, तो अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना आपके लिए बहुत उपयोगी है। जहाँ मजदूर का बेटा सिर्फ मजदूरी नहीं, बल्कि डॉक्टर और कलेक्टर बनने की सपना देख सकता है।ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी निजी स्कूलों जैसी शिक्षा का अवसर मिले, इसी सोच के साथ इस योजना को शुरू किया गया है

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना छत्तीसगढ़ 2026 क्या है ?

छत्तीसगढ़ सरकार ने ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ के माध्शियम से शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य उन मेधावी बच्चों को पंख(सहारा) देना है, जिनके माता-पिता दिन-रात पसीना बहाकर समजदूरी करते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे अपने बच्चे को अच्छे स्कूलों में नहीं भेज पाते।

Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026

Atal Utkrisht Shiksha Yojana की मुख्य विशेषताएं

  • निःशुल्क आवासीय शिक्षा: कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं तक की पूरी पढ़ाई, रहना और खाना पूरी तरह मुफ्त है।
  • प्राइवेट स्कूलों में दाखिला: राज्य के 14 प्रतिष्ठित निजी आवासीय स्कूलों (Private Residential Schools) के साथ अनुबंध किया गया है।
  • CBSE/ICSE पैटर्न: बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने के लिए इन स्कूलों में सीबीएसई और आईसीएसई पाठ्यक्रम (Curriculum) पढ़ाया जाएगा।
  • पंजीकृत श्रमिकों के लिए: यह लाभ केवल उन श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा जो ‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल’ में पंजीकृत हैं।
  • सीटों का विस्तार: पहले सत्र में 100 बच्चों से शुरू हुई यह योजना अब शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 200 बच्चों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखती है।

योजना के पात्रता और शर्तें

आवेदन से पहले इन शर्तों को अवश्य ध्यान दें:

  1. पंजीकरण: माता या पिता में से कोई भी छत्तीसगढ़ श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिक होना चाहिए।
  2. बच्चे: एक श्रमिक परिवार के केवल प्रथम दो बच्चों को ही इस योजना का लाभ मिल सकता है।
  3. कक्षा: प्रवेश मुख्य रूप से कक्षा 6वीं में दिया जाता है।
  4. मेरिट: छात्र को कक्षा 5वीं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होना चाहिए। काउंसलिंग के समय मेरिट के ‘टॉप-10’ छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है।
योजना का सामाजिक प्रभाव

ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए यह योजना एक बड़ा अवसर साबित हो रही है। पहले जहां अच्छे स्कूल के लिए शहर जाना पड़ता था, अब वही सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है। इससे ड्रॉपआउट दर कम होने के साथ-साथ बोर्ड परीक्षाओं में परिणाम भी बेहतर हो रहे हैं। अभिभावकों का भरोसा सरकारी स्कूलों पर बढ़ा है, जो किसी भी शिक्षा सुधार का सबसे महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है।

विद्यार्थियों को क्या-क्या सुविधाएं

इस योजना के तहत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्य सामग्री, डिजिटल लर्निंग की सुविधा, अतिरिक्त कक्षाएं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जाता है। कई स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम या द्विभाषीय शिक्षा की व्यवस्था भी की जाती है ताकि विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़े और वे राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में प्रतिस्पर्धा कर सकें।

जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय इन जरुरी दस्तावेजो को अपने पास तैयार रखें

  • श्रमिक पंजीयन कार्ड (Labour Card)
  • बच्चे की कक्षा 5वीं की मार्कशीट
  • आधार कार्ड (माता-पिता और बच्चा)
  • छत्तीसगढ़ का मूल निवासी प्रमाण-पत्र
  • बैंक पासबुक की छायाप्रति
आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही सुविधाएं 2026 में सुचारू रूप से उपलब्ध हैं:

  • ऑनलाइन: आप आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।यदि आप्शन शो नही होने पर नजदीकी जिला श्रम कार्यालय में संपर्क करें।
  • ऑफलाइन: अपने नजदीकी जिला श्रम कार्यालय, श्रम संसाधन केंद्र या लोक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।
  • मोबाइल ऐप: ‘श्रमेव जयते’ मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए भी सुविधा उपलब्ध है। और अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइननंबर में संपर्क करें।

इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें

Tag:

Atal Utkrisht Shiksha Yojana CG, Chhattisgarh Labour Scheme 2026, Free Education for Workers Children, CG Govt Schemes 2026, Atal Utkrisht Vidya Yojana, Shram Vibhag CG Education, Chief Minister Vishnu Deo Sai Schemes, Residential Schools for Poor Students, CG Labour Card Benefits, Education Reforms Chhattisgarh

2 thoughts on “Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026: श्रमिक परिवारों के लिए खुशखबरी छत्तीसगढ़ सरकार उठाएगी कक्षा 6वीं से 12वीं तक का पूरा खर्च जानें पूरी जानकारी”

Leave a Comment