Bijli Connection Form Cg PDF Download छत्तीसगढ़ बिजली कनेक्शन फॉर्म 2026 कैसे डाउनलोड करें जाने पूरी जानकारी

Bijli Connection Form Cg नया बिजली कनेक्शन लेना घर या व्यवसाय के लिए अब पहले से प्रक्रिया कहीं आसान हो गया है। खासकर छत्तीसगढ़ (CG) में राज्य सरकार और CSPDCL ने प्रक्रिया को डिजिटल बनाया है जिससे हर कोई कम समय में बिजली का कनेक्शन लगवा सकता है।अब आप घर बैठे, कुछ ही क्लिक में नया बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। बिजली कनेक्शन की यह सरलीकृत ऑनलाइन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ सरकार के ‘डिजिटल इंडिया’ के विजन को साकार करती है। इससे न केवल नागरिकों का समय और पैसा बचेगा, बल्कि रिश्वत और लालफीताशाही जैसी समस्याओं पर भी अंकुश लगेगा।इस लेख के माध्यम से आपको नए बिजली कनेक्शन के लिए पूरी प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन व ऑफलाइन विकल्प और नई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

Bijli Connection Form Cg Overview परिचय

छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली सेवाएँ Chhattisgarh State Power Distribution Company Limited (CSPDCL) द्वारा दी जाती हैं। जब आप नया बिजली कनेक्शन चाहते हैं, तो आपको निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर नजदीक बिजली कार्यालय में offline जमा करना होता है। यह फॉर्म ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से उपलब्ध होता है।
कनेक्शन के प्रकार :-

  • घरेलू कनेक्शन लिए LT न्यू कनेक्शन फॉर्म
  • बड़े व्यवसाय/इंडस्ट्री हेतु HT/बिजनेस कनेक्शन फॉर्म
  • आवेदन CSPDCL के कार्यालय या वेबसाइट पर जमा होता है

छत्तीसगढ़ बिजली कनेक्शन फॉर्म PDF डाउनलोड कैसे करें ?

आप दो मुख्य तरीकों से फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट CSPDCL द्वारा

CSPDCL के ऑनलाइन नए कनेक्शन सेक्शन से आप फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जैसे:- cspdcl.co.in → Online New Connection → फॉर्म पेज

2. पावर डिस्ट्रिब्यूशन ऑफिस से

अपने नज़दीकी CSPDCL कार्यालय जाकरनए कनेक्शन फ्री फॉर्म प्राप्त कर सकते है। यह ऑफलाइन तरीका भी सुविधाजनक है अगर आप इंटरनेट नहीं उपयोग करना चाहते।

दोनों तरीकों से फॉर्म भरने के बाद, दस्तावेज़ों के साथ ऑफिस में जमा कर सकते हैं।

एलटी (LT) नई बिजली सेवा कनेक्शन के लिए सामान्य उपभोक्ता (General Consumer) और बीपीएल उपभोक्ता (BPL Consumer) के लिए अलग-अलग फॉर्म होते हैं। आपको अपने कैटेगरी के अनुसार सही फॉर्म भरना होता है।फॉर्म भरने के बाद उसे जरूरी दस्तावेज़ों के साथ नज़दीकी बिजली कार्यालय में जमा करना पड़ता है। फॉर्म जमा और जांच पूरी होने के बाद ही आपके घर का नया बिजली कनेक्शन जारी होता है।

आपकी सुविधा के लिए नीचे टेबल में बिजली कनेक्शन से जुड़े सभी जरूरी फॉर्म के PDF डाउनलोड लिंक दिए गए हैं, ताकि आप सही फॉर्म आसानी से डाउनलोड कर सकें।

सामान्य उपभोक्ता (General Consumer) के लिए कनेक्शन फॉर्म

Name of FormDownload
New Application Form for LT Service ConnectionClick Here
DeclarationClick Here
Survey ReportClick Here
Estimate for Service Connection (Single Phase)Click Here
Estimate for Service Connection (Three Phase)Click Here
Test ReportClick Here
Bank Deposit FormClick Here
Agreement for LT Connection C-7(I)Click Here
Agreement for LT Connection C-7(II)Click Here
Acknowledgement FormClick Here
NSC Entry Form for SAPClick Here
Sourcecspdcl.co.in

बीपीएल उपभोक्ता (BPL Consumer) के लिए कनेक्शन फॉर्म

Name of FormDownload
Application & Agreement Form for LT ConnectionClick Here
DeclarationClick Here
NSC Entry Form for SAPClick Here
Sourcecspdcl.co.in

Bijli Connection Form Cg आवश्यक दस्तावेज

नए बिजली कनेक्शन के लिए आमतौर पर यह दस्तावेज़ चाहिए होते हैं:

पहचान प्रमाण (आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड)
निवास प्रमाण
प्रॉपर्टी के दस्तावेज (स्वामित्व / किराया समझौता + NOC)
फोटो / पासपोर्ट साइज़ फोटो

इनके अतिरिक्त, आवेदन के अनुरूप अन्य कागजात भी मांगे जा सकते हैं।

नोट: यदि आप किराए पर रहते हैं, तो मकान मालिक से NOC देना जरूरी है।

Bijli Connection Form Cg ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

छत्तीसगढ़ में नए बिजली कनेक्शन ऑनलाइन आवेदन अब बहुत सरल हो गया है: –

  1. CSPDCL वेबसाइट पर जाएं और नई सेवा / New Connection चुनें।
  2. यूज़र अकाउंट बनाएं या लॉगिन करें।
  3. आवश्यक जानकारी जैसे पता, फोटो और दस्तावेज़ अपलोड करें।
  4. सबमिट करने के बाद टेम्पररी रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा।आवेदन संख्या नोट कर लें, जिससे आप आगे की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं
  5. सत्यापन के बाद परमानेंट BP नंबर जारी होगा।
  6. भुगतान और इंस्टॉलेशन निर्देश SMS/Email में मिलेंगे।

ऑफलाइन प्रक्रिया:

  1. निकटतम बिजली कार्यालय/विभागीय दुकान जाएं
  2. नया कनेक्शन फॉर्म प्राप्त करें और भरें
  3. आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करें
  4. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और रसीद सुरक्षित रखें
Bijli Connection Form Cg समय सीमा और क्या होता है बाद में?

ऑनलाइन/ ऑफलाइन आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद:

  • ऑफिस वेरिफ़िकेशन
  • सर्वे / निरीक्षण
  • पेमेंट / इंस्टॉलेशन

ज़्यादातर मामलों में, कुछ दिनों के भीतर मीटर इंस्टालेशन की तिथि तय हो जाती है।
यह प्रक्रिया स्थान और कनेक्शन प्रकार पर निर्भर कर सकती है, पर आम तौर पर जल्दी पूरा होता है।

CSPDCL कस्टमर केयर और हेल्पलाइन

अगर फ़ॉर्म या आवेदन में किसी कठिनाई का सामना हो तो आप:

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1800-233-4687

कृपया CSPDCL टोल फ्री नंबर – 1912 पर कॉल करें (छत्तीसगढ़ के अंदर से)

अथवा टोल फ्री नंबर – 1800-233-1920, 1800-203-1912, 24 X 7

ई-मेल:- customercare1912@cspc.co.in

यह नंबर CSPDCL की बिजली सेवाओं से सीधे जुड़े हैं, जिससे आप भरोसेमंद सहायता पा सकते हैं।

महत्वपूर्ण बदलाव और नई सुविधाएं

डिजिटल पहल:

सीएसपीडीसीएल ने ‘मोर बिजली‘ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से आप:

  • आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं
  • ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं
  • बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं
  • बिजली आपूर्ति के अपडेट प्राप्त कर सकते हैं

समय सीमा:

सरकार द्वारा निर्धारित नई समय सीमा के अनुसार:

  • सिंगल फेज कनेक्शन: 7 कार्य दिवस
  • थ्री फेज कनेक्शन: 15 कार्य दिवस

यदि निर्धारित समय में कनेक्शन नहीं मिलता है, तो आप हेल्पलाइन नंबर या ऑनलाइन शिकायत पोर्टल के माध्यम से सम्पर्क कर सकते हैं।

विद्युत् विभाग से संबधित विशेष योजनाएं और छूट

सौभाग्य योजना (SAUBHAGYA)

गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए बीपीएल राशन कार्ड और आधार कार्ड की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment