CG Vyapam Post Basic Nursing Entrance Exam 2026: 10 अप्रैल तक करें आवेदन, 21 मई को परीक्षा।

अगर आप छत्तीसगढ़ राज्य में पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, तो यह सूचना आपके लिए बहुत जरूरी है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने CGVyapam Post Basic Nursing Entrance Exam 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है। CG Vyapam पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 21 मई को होगी और आवेदन की अंतिम तारीख 10 अप्रैल है।जो अभ्यर्थी नर्सिंग के क्षेत्र में अपना करियर आगे बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इस लेख में हम आपको परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र, admit card और fee refund से जुड़ी हर जरूरी जानकारी देंगे।

CG Vyapam Post Basic Nursing 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हैं:-

  • परीक्षा का नाम: पोस्ट बेसिक नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026
  • आयोजक संस्था: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
  • परीक्षा की तारीख: 21 मई 2026
  • परीक्षा का समय: सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक
  • परीक्षा केंद्र: रायपुर (एकमात्र केंद्र)
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अप्रैल 2026
  • Admit Card जारी होने की तारीख: 11 मई 2026 तक
  • आवेदन का माध्यम: Online

परीक्षा का समय और परीक्षा केंद्र: क्या जानना जरूरी है?

एक ही पाली(shift) में होगी परीक्षा:-यह परीक्षा सिर्फ एक पाली में आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी। कुल मिलाकर परीक्षा की अवधि लगभग 2 घंटे 15 मिनट की होगी।

रायपुर ही एकमात्र Exam Center :अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम 30-40 मिनट पहले पहुंचें ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके। इस बार पूरे छत्तीसगढ़ में रायपुर जिला को ही एकमात्र परीक्षा केंद्र रखा गया है।चाहे अभ्यर्थी किसी भी जिले से हों, उन्हें रायपुर आना होगा।

Admit Card कब और कैसे डाउनलोड होगा ?

CG Vyapam अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 11 मई 2026 तक प्रवेश पत्र जारी कर देगा।

अभ्यर्थी Admit Card vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर download कर सकते हैं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए इसे समय पर डाउनलोड कर लेवे।

Admit Card download करने के लिए इन steps को follow करें:

  1. CG Vyapam की official website खोलें
  2. “Admit Card” सेक्शन में जाएं
  3. अपना ID और पासवर्ड दर्ज करें
  4. Admit Card डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें
आवेदन कैसे करें? जानें पूरी प्रक्रिया

Online आवेदन की अंतिम तारीख: 10 अप्रैल 2026

सभी इच्छुक अभ्यर्थी CG Vyapam की वेबसाइट पर जाकर 10 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ-साथ Exam Fee का भुगतान भी online करना होगा। फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता और फोटो सही होनी चाहिए। एक बार submit करने के बाद गलती सुधारना मुश्किल हो सकता है।

परीक्षा शुल्क और Refund की खास जानकारी

स्थानीय अभ्यर्थियों को मिलेगा परीक्षा शुल्क वापस: CG Vyapam ने एक महत्वपूर्ण जानकारी दी है जो अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और परीक्षा में शामिल होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।

फीस Refund किस खाते में आएगा?

यह ध्यान रखना जरूरी है कि शुल्क वापसी उसी bank account में की जाएगी जिससे payment किया गया था। इसलिए आवेदन करते समय अपने सही और active bank account का उपयोग करें।

Fee Refund से जुड़ी जरूरी बातें:

  • Refund केवल परीक्षा में उपस्थित होने पर मिलेगा
  • Payment उसी account में वापस होगी जिससे की गई थी
  • Absent रहने पर शुल्क वापस नहीं होगा
तैयारी के लिए जरूरी सुझाव

परीक्षा में सफलता के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें:

  • Syllabus पहले समझें: Vyapam की वेबसाइट पर official syllabus देखें
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: इससे exam pattern समझ आएगा
  • नियमित revision करें: रोज थोड़ा-थोड़ा पढ़ना, एक बार में सब कुछ पढ़ने से बेहतर है
  • समय प्रबंधन सीखें: परीक्षा में 2 घंटे 15 मिनट का सही उपयोग करना सीखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. CG Vyapam Post Basic Nursing Exam 2026 कब होगी?

Ans. परीक्षा 21 मई 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।

Q2. आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?

Ans. अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2026 तक online आवेदन कर सकते हैं।

Q3. Admit Card कब जारी होगा और कहां से मिलेगा?

Ans. Admit Card 11 मई 2026 तक CG Vyapam की official website पर जारी होगा।

Q4. परीक्षा केंद्र कहां होगा?

Ans. इस परीक्षा के लिए रायपुर एकमात्र exam center है।

Q5. क्या परीक्षा शुल्क वापस मिलेगा?

Ans. हां, छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा में शामिल होंगे, उनका शुल्क उसी bank account में वापस किया जाएगा जिससे payment हुई थी।

Q6. आवेदन कहां करना होगा?

Ans. आवेदन CG Vyapam की official website vyapam.cgstate.gov.in पर online करना होगा।

Q7. परीक्षा शुल्क का भुगतान कैसे होगा?

Ans. परीक्षा शुल्क का भुगतान online माध्यम से आवेदन के समय ही करना होगा।

इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें

आप इन्हें भी पढ़ सकते है :-

Leave a Comment