महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 2026: बेटियों के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, जानें पूरी जानकारी Indian Army Women Recruitment 2026

Indian Army Women Recruitment 2026 देश की सेवा का जज्बा रखने वाली बेटियों के लिए एक बड़ी खबर और सुनहरा मौका है,अगर आप भी भारतीय सेना की वर्दी पहनने का सपना देख रही हैं, तो तैयारी तेज कर दीजिए। सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर और रायपुर द्वारा महिला सैन्य पुलिस (Women Military Police) के पदों के लिए भर्ती रैली का समय-तारीख जारी हो चुका है।यह भर्ती रैली 23 फरवरी 2026 को आयोजित होने जा रही है। अगर आपने पहले ही ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) पास कर ली है, तो यह लेख आपके लिए बेहद जरूरी है।

भर्ती रैली का स्थान और समय (कहाँ और कब पहुँचना है?)

इस बार रैली का आयोजन मध्य प्रदेश के कटनी जिले में किया जा रहा है।

  • तारीख: 23 फरवरी 2026
  • स्थान: पुलिस ग्राउंड झिंझरी, कटनी (MP)
  • रिपोर्टिंग: सुबह जल्दी पहुंचे, या हो सके तो एक दिन पहली उक्त जगह में पहुच जाय।

महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 2026 पात्रता:

इस रैली में हर कोई शामिल नहीं हो सकता। इसके लिए भारतीय सेना ने स्पष्ट नियम बनाए हैं:

  1. CEE पास होना अनिवार्य: केवल उन्हीं महिला अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा जिन्होंने पूर्व में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर ली है।
  2. क्षेत्र(Area): यह रैली मुख्य रूप से जबलपुर और रायपुर भर्ती कार्यालयों के अंतर्गत आने वाले जिलों की उम्मीदवारों के लिए है।

आवश्यक दस्तावेज:

रैली में जाने से पहले ही अपना बैग तैयार कर लें। आपको ये ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ रखने होंगे:

  • ऑनलाइन जारी किया गया एडमिट कार्ड।
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र (10वीं/12वीं की मार्कशीट)।
  • निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र।
  • आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो।
चयन प्रक्रिया

झिंझरी पुलिस ग्राउंड पर होने वाली इस रैली में आपका शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Fitness Test) होगा। इसमें दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी चुनौतियां शामिल होंगी। जो लड़कियां फिजिकल पास कर लेंगी, उन्हें अगले दिन यानी 24 फरवरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा सकता है।

इसी प्रकार के जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमसे इस लिंक के माध्यम से जुड़ सकते है ।

हमारे WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए Click करें

हमारे Telegram Channel में जुड़ने के लिए Click करें

Tags

महिला सैन्य पुलिस भर्ती 2026, Army WMP Rally Katni, Indian Army Women Recruitment, सेना भर्ती रैली 23 फरवरी, Jabalpur Army Rally 2026, Raipur Army Vacancy, झिंझरी पुलिस ग्राउंड कटनी, Agniveer Women Bharti, सरकारी नौकरी 2026, महिला सेना पुलिस भर्ती अपडेट

1 thought on “महिला सैन्य पुलिस भर्ती रैली 2026: बेटियों के लिए सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका, जानें पूरी जानकारी Indian Army Women Recruitment 2026”

Leave a Comment