Hemchand Yadav University Durg Online Exam Form हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग (दुर्ग विश्वविद्यालय ) द्वारा आयोजित शैक्षणिक सत्र 2024-25 की मुख्य (वार्षिक) परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा आवेदन फार्म भरना शुरू हो गया है । स्नातक प्रथम वर्ष (भूतपूर्व/पूरक) अंतिम अवसर, द्वितीय/तृतीय वर्ष (नियमित/अमहाविद्यालयीन/भूतपूर्व/पूरक), एम.फिल., पीजी डिप्लोमा परीक्षा एवं स्नातकोत्तर (अमहाविद्यालयीन) के परीक्षार्थियों से ऑनलाईन माध्यम से हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://durg.ucanapply.com अथवा www.durguniversity.ac.in के माध्यम से मुख्य (वार्षिक) परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा आवेदन फार्म भरने एवं शुल्क जमा करने की तिथि निम्नानुसार निर्धारित की गई है छात्र-छात्राओं से अनुरोध है की वह अपना परीक्षा आवेदन फॉर्म अंतिम तिथि आने के पूर्व ही ऑनलाइन आवेदन करने का कष्ट करे ताकि सर्वर की समस्या से बचा जा सके। कक्षाओं के नाम जिनके परीक्षा आवेदन पत्र भरे जाने हैं बी.ए./बी.कॉम. बी.एससी./बी.एससी. (गृह विज्ञान) बी.सी.ए. एम.ए./एम.कॉम./एम.एससी. गणित (अमहा. वार्षिक) बी. लिब. एण्ड इन्फॉर्मेशन साईस नियमित अमहाविद्यालयीन भूतपूर्व पूरक आदि ।
परीक्षा का नाम | मुख्य परीक्षा |
विश्वविद्यालय का नाम | हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग |
कोर्स का प्रकार | नियमित अमहाविद्यालयीन भूतपूर्व पूरक |
कोर्स का नाम | स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं पी.जी.डिप्लोमा कोर्स |
आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
पाठ्यक्रम की परीक्षा का प्रकार | सेमेस्टर/वार्षिक |
Online Exam Form 2024-25 लिंक | Link |
आधिकारिक वेबसाइट | https://durguniversity.ac.in |
प्रवेश अधिसूचना PDF | PDF Link |
हेल्पलाइन नंबर | 08062526431 onlinehelp@durguniversity.in |
Hemchand Yadav University Durg आवेदन फॉर्म ऑनलाइन की तिथि निम्नानुसार :-
ऑनलाईन परीक्षा आवेदन प्रारम्भ तिथि (बिना विलंब शुल्क) | 24-12-2024 |
ऑनलाईन प्रवेश आवेदन अंतिम तिथि (बिना विलंब शुल्क) | 10-01-2025 |
ऑनलाईन परीक्षा आवेदन प्रारम्भ तिथि (100 ₹ विलंब शुल्क) | 11-01-2025 |
ऑनलाईन प्रवेश आवेदन अंतिम तिथि (100 ₹ विलंब शुल्क) | 15-01-2025 |
ऑनलाईन परीक्षा आवेदन प्रारम्भ तिथि (200 ₹ विलंब शुल्क) | 16-01-2025 |
ऑनलाईन प्रवेश आवेदन अंतिम तिथि (200 ₹ विलंब शुल्क) | 20-01-2025 |
ऑनलाईन परीक्षा आवेदन प्रारम्भ तिथि (500 ₹ विलंब शुल्क) | 21-01-2025 |
ऑनलाईन प्रवेश आवेदन अंतिम तिथि (500 ₹ विलंब शुल्क) | 25-01-2025 |
परीक्षार्थी द्वारा ऑनलाईन भरे गए परीक्षा आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी समस्त दस्तावेज सहित संबंधित महाविद्यालय/परीक्षा केन्द्र में जमा करने की अंतिम तिथि | 27-01-2025 |
Hemchand Yadav University Durg महत्पूर्ण दस्तावेज :-
- मोबाईल नंबर
- आधार कार्ड
- ABC ID
- ईमेल आई डी
- 10 वीं अंकसूची
- 12 वीं अंकसूची
- महाविद्यालय अंकसूची
- फोटो
- हस्ताक्षर
Hemchand Yadav University Durg परीक्षार्थी शुल्कः
क्र. | कक्षाएं | नियमित शुल्क | अमहाविद्यालयीन | भूतपूर्व | पूरक |
---|
1 | बी.ए./बी.कॉम. | ₹1100 | ₹1610 | ₹1100 | ₹820 |
2 | बी.एससी./बी.एससी. (गृह विज्ञान) | ₹1130 | ₹1610 | ₹1130 | ₹1075 |
3 | बी.सी.ए. | ₹1810 | ₹1810 | ₹1075 |
4 | एम.ए./एम.कॉम./एम.एससी. गणित | ₹1610 | ₹1610 |
5 | बी.लिब. एण्ड इन्फॉर्मेशन साईंस | ₹1085 | ₹1085 |
6 | बी.ए. बी.एड. | ₹1250 | ₹1250 | ₹820 |
7 | बी.एससी. बी.एड. | ₹1280 | ₹1280 | ₹1075 |
8 | पी.जी. डिप्लोमा | ₹1190 | ₹1190 |
9 | एम.फिल. | ₹1380 | ₹1380 |
Hemchand Yadav University Durg भुगतान का माध्यम :-
परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाईन माध्यम से Debit Card/Credit Card/Net Banking/UPI का उपयोग कर सकते है। ऑनलाईन पेमेंट करने पर होने वाली समस्याओं के समाधान हेतु परीक्षार्थी हेल्पलाईन नं. 8871580649 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
Hemchand Yadav University Durg अन्य फीस
परीक्षा शुल्क के अलावा अनिवार्य देय शुल्क जो कि उपरोक्त कुल परीक्षा शुल्क में सम्मिलित हैं:-
1. अंकसूची शुल्क रु. 40
2. छात्र कल्याण शुल्क रु. 20
3. स्थाई निधि शुल्क रु. 10
4. बिल्डिंग, फर्नीचर शुल्क रु. 20
5. भौतिक कल्याण (फिजि. वेल.) शुल्क रु. 50
6. केन्द्र शुल्क रु. 60
7. ग्रंथालय शुल्क रु. 30
8. कुलपति अकास्मिक सहायता निधि रु. 10
9. पंजीयन शुल्क रु. 70.
10. अनुमति शुल्क रु.170 अमहा.
11. परीक्षा विकास शुल्क रु. 30 अमहा.
अप्रवासन शुल्क रु. 360
विषय / प्रश्नपत्र/संकाय परिवर्तन शुल्क रु. 120
विवाहोपरांत नाम/उपनाम शुल्क रु. 180 (केवल महिलाओं के लिए)
अतिरिक्त विषय (पर्यावरण अध्ययन) रु.180 स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में पर्यावरण अध्ययन विषय लेने पर अतिरिक्त विषय के रूप में शुल्क देना होगा।
श्रेणी सुधार शुल्क निर्धारित शुल्क से दुगुना
लघुशोध प्रबंध / प्रोजेक्ट (अनि. विषय) एम.ए./एम.एस-सी/एम.कॉम.रु. 240 एम.फिल. रु. 360, डिप्लोमा रू. 240
त्रुटि सुधार शुल्क – रु.120
Hemchand Yadav University Durg आवश्यक निर्देश व महत्त्वपूर्ण जानकारी :-
समस्त परीक्षार्थियों को ABC (Academic Bank of Credit) आई.डी. बनाना अनिवार्य है आई.डी. बनाने के पश्चात ही परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन फार्म भर सकेंगे।
ऐसे नियमित विद्यार्थी जिन्होंने नामांकन आवेदन करते समय ABC (Academic Bank of Credit) आई.डी. बना ली है, उन्हें पुनः ABC ID बनाने की आवश्यकता नहीं है वह उसी बने हुए आई डी का उपयोग करे।
परीक्षार्थियों यदि विश्वविद्यालय जाकर अपने परीक्षा आवेदन फार्म में होने वाली त्रुटि का सुधार कराते हैं तो उन्हें राशि रु. 120/- का भुगतान पृथक से करना होगा (परीक्षार्थी संबंधित महाविद्यालय से परीक्षा आवेदन में होने वाली त्रुटिर्यो का सुधार निःशुल्क करा सकते हैं महाविद्यालय में उपस्थित होकर ।)
यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा आवेदन फार्म भरा है और निर्धारित तिथि तक यदि वह अपनी हार्ड कॉपी संबंधित महाविद्यालय में जमा नहीं करता है तो उसकी परीक्षा आवेदन करने की वैधता समाप्त हो जावेगी तथा उनके द्वारा जमा की गई परीक्षा शुल्क की राशि भी वापस नहीं की जावेगी न ही वे मुख्य परीक्षा में बैठ सकेंगे।
परीक्षा हेतु आवेदन करते समय आने वाली कठिनाईयों पर हेल्पलाईन नं. Technical Help Desk 08062526431 पर अथवा ई-मेल onlinehelp@durguniversity.in पर कार्यालयीन समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।
1 thought on “Hemchand Yadav University Durg Online Exam Form Starts”